Monday, March 25, 2013

कितनी विडम्बना है ...यह ...

कितनी विडम्बना है ,हमारे देश में | एक तरफ जहाँ संजय दत्त को जेल की सजा सुनाते  ही ....कई बड़ी हस्तिया , चाहे राजनीति हो या फिल्मिजगत , बचाव  में आ खड़ी हुयी और तरह - तरह के धाराओ की हुलिया देते हुए , माफी की वकालत करने लगे | वही देश में हजारो लोग रोजाना अव्यवस्था के शिकार हो रहे है | न्याय से वंचित हो जाते है , उनके सपोर्ट में बोलने वाले नगण्य  है |

सहायक लोको पायलट एस.के.मोहंता के आत्महत्या के बाद , विरले ही लोग भर्तसना करने के लिए आगे आयें |वह भी एक इन्सान था , जो प्रशासनिक दुर्व्यवस्था का शिकार हो गया था | यदि समय से उचित न्याय मिलती तो उसके साथ यह घटना नहीं घटती | एक पिता के जिगर का टुकड़ा था वह | उसके पिता की मृत्यु , माँ की स्थिति दयनीय , जो अस्पताल में निश्चेत पड़ी है | दो फूल से बच्चे और उसकी विधवा पत्नी से कोई पूछे , उनका क्या कसूर था ? जो इस दशा को झेल रहे है | एक व्यक्ति की दशा के लिए - पुरे परिवार को  सजा क्यूँ ?

एक गलती के लिए ---इतनी कठोर सजा कही नहीं उपलब्ध है | हत्या   , लूट , जघन्य अपराध और रेप करने वाले कई परिस्थितियों की वजह से अलग - अलग सजा पाते है | फिर लोको पायलट ---लाल बत्ती को पार करते ही ---केवल एक ही सजा क्यों ? उसकी भी परिस्थितिया अलग - अलग होती है | क्या  यह जरूरी नहीं  है की इस गलती के लिए , सजा के अलग -अलग पैमाने हो ?  ये पैमाने नुकसान के अनुरूप हो | कम के लिए कम और ज्यादा के लिए ज्यादा | लोको पायलट अपेक्षित क्यूँ है ? अधिकारियो को सजा क्यूँ नहीं , जो अमानवीय तरीके अपनाते हुए लोको पायलटो को कोल्हू का बैल समझते है | 

आज भी हमें सोंचने की जरूरत है | लोको पायलटो को जागरूक होना ही होगा | अन्यथा परिणाम सभी को भुगतने के लिए तैयार रहने पड़ेंगे | कब तक हम चुप रहेंगे ? मूकदर्शक बन देखते रहेंगे ? साथियों !  आप की नौकरी और जीवन दोनों दाव/खतरे में   है | अब आप को निर्णय करना  है कि आप को क्या चाहिए - न्याय या  प्रशासनिक तिरस्कार |

 लोको पायलटो ---समय आ गया है आगे बढ़ो और अपने अधिकार को छीन लो |
क्या आप के पास एक मिनट समय नहीं है कि अपने क्रू लॉबी के सामने  स्वर्गीय एस.के.मोहंता के याद में एक शोक सभा का आयोजन कर सके ?

कृपया इस मैसेज को निम्न नंबर पर भेंजने की कष्ट कीजिये |

" WE ARE DEEPLY SHOCKED AT THE  SUICIDAL DEATH OF  S.K.MOHANTA. ALP/BONDAMUNDA, S,E.RLY ON 19.03.13, WHO HAD BEEN REMOVED FROM HIS RLY. SERVICE AFTER SIGNAL PASSING AT DANGER(SPAD) AT JHARSUGUDA . ON SEEING HIS SON'S DEAD BODY, HIS FATHER GOT HEART ATTACT AND FINALLY DIED ON THE SAME NIGHT.
WE SYMPATHISE WITH THE DECEASED FAMILY MEMBERS. [ OLD MOTHER,WIFE, TWO LITTLE BLOOMING FLOWERS(CHILDREN)]"

Send a SMS against SPAD TO these officials-CRB-09717641555
Mem.mech-09810099317
MEM.ELECT-09716476000
Ad.Mem.Safety-09818798390
GM SECR-09752475000
GM SER-09002080000
CEE-09752475300
CSO-09752475550
CLE-09752475301
CME-09752475400, Dy.CME-09752475407 ,DRM/BSP-09752876000,ADRM/BSP-09752876001 DRM/R-09752877000,DRM/NGP-09730078000,DRM/R-09752877000,DRM/NGP-09730078000 DRM/BSP-09752876000, ADRM/BSP-09752876001,DRM/R-09752877000, DRM/NGP09730078000

 बिना किसी भेद - भाव के अपने लॉबी के सामने विरोध प्रदर्शन का आयोजन कीजिये | अपनी आवाज को बुलंद करे और रेलवे को मजबूर करें कि वह अपने ही घोषित ५८ ( SPAD )सूत्री सुझाव को जल्द लागू करे |

लोको पायलट एकता जरूरी है अन्यथा खोने के लिए तैयार रहें |

No comments:

Post a Comment